HomeInternationalPahalgam Attacks : SCO में भारत की कूटनीतिक जीत - पाक PM...

Pahalgam Attacks : SCO में भारत की कूटनीतिक जीत – पाक PM की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा

Date:

Related stories

बीजिंग | चीन में हो रही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। सोमवार को जारी घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। इसमें कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है। खास बात यह रही कि इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।

22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। SCO की जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक में इस हमले का जिक्र नहीं किया गया था। तब भारत ने नाराजगी जताते हुए संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।

Read News : Allahabad High Court : हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, पारिवारिक अदालत का आदेश पलटा, कमाई करने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

मोदी का सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है और पहलगाम हमला इसकी भयावहता का ताजा उदाहरण है।
मोदी ने सवाल उठाया— “क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को दिया जा रहा खुला समर्थन स्वीकार किया जा सकता है?”

भारत-रूस संबंधों पर जोर

साइडलाइन मीटिंग में मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई। मोदी ने कहा कि भारत-रूस रिश्ते कठिन हालात में भी मजबूत रहे हैं और यह साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अहम है। पुतिन ने भी भारत-चीन के साथ मिलकर यूक्रेन संकट के समाधान के प्रयासों की सराहना की।

Read News : Hathinikund Barrage : यमुना के उफान से खतरा बढ़ा, हथिनीकुंड बैराज गेट्स खुले-दिल्ली-हरियाणा में इमरजेंसी अलर्ट

SCO की अहमियत

इस समिट में 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल हुए। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें भारत ने आतंकवाद के मुद्दे को मजबूती से उठाया और घोषणापत्र में अपना पक्ष दर्ज कराया।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here