Swachhta Didi’s Honorarium : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों के लिए राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेशभर के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत कुल 9,750 स्वच्छता दीदियों के सालभर के मानदेय के लिए ₹93 करोड़ 60 लाख की भारी भरकम राशि स्वीकृत की गई है। 
Swachhta Didi’s Honorarium : उपमुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन) अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंगलवार, 16 दिसंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस राशि की स्वीकृति से इन सभी दीदियों का 30 सितंबर 2026 तक का मानदेय सुनिश्चित हो गया है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
Swachhta Didi’s Honorarium : राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत इन दीदियों को आठ हजार रुपए प्रति माह के मान से भुगतान किए जाने की स्वीकृति दी है। यह राशि चुंगी क्षतिपूर्ति मद से प्रदान की जाएगी।
Swachhta Didi’s Honorarium : जारी आदेश के अनुसार, इस स्वीकृत राशि से स्वच्छता दीदियों को 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली दीदियों के लिए एक बड़ी राहत है और उनकी सेवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।











