Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Swachhta campaign Tikamgarh : टीकमगढ़ में स्वच्छता जन आंदोलन की पोल खुली! पोस्टर चमके, गलियां डूबी गंदगी में

Swachhta campaign Tikamgarh : संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़ : एक तरफ टीकमगढ़ में स्वच्छता जन आंदोलन की गूंज सुनाई दे रही है। शहर भर में पोस्टर लगे हैं, बैनर चमक रहे हैं और नगर पालिका सफाई के दावे कर रही है। लेकिन हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। गली-गली में गंदगी का अंबार लगा है, नालियां जाम हैं और सड़कों पर मक्खियों का झुंड मंडरा रहा है। सवाल उठता है कि क्या टीकमगढ़ में स्वच्छता सिर्फ पोस्टरों और नारों तक सीमित रह गई है?

दरअसल, स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए टीकमगढ़ नगर पालिका के सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया को हाल ही में सम्मानित भी किया गया था। लेकिन यह सम्मान जमीनी हालात से मेल नहीं खाता। शहर के कई इलाकों में गंदगी का ढेर देखने को मिल रहा है। सेवा पखवाड़े के तहत जहां स्वच्छता जन आंदोलन चलाया जा रहा है, वहीं नालियों में जाम, कचरे के ढेर और बदबू फैलती हुई साफ देखी जा सकती है।

Read More : Tikamgarh News : पति की हत्या मामले में टीकमगढ़ कोर्ट का फैसला: पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा

नगर पालिका ने नालियां तो बनवा दी हैं, लेकिन उनकी ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि पानी निकलने का रास्ता ही बंद हो गया है। अब वही गंदा पानी पास के खाली प्लॉटों में भर जाता है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों का पानी निकलता नहीं है और बदबू इतनी आती है कि खिड़कियां तक बंद रखनी पड़ती हैं। बच्चों और बुजुर्गों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Read More : Tikamgarh News : BJP नेता के परिजनों ने मैकेनिक को दुकान से घसीटा, बीच सड़क पर की बेरहमी से पिटाई….

जब इस पूरे मामले पर नगर पालिका सीएमओ से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पत्रकारों से मिलने से साफ इनकार कर दिया। न कोई जवाब, न कोई सफाई — बस खामोशी।

अब सवाल यही है कि क्या स्वच्छता जन आंदोलन सिर्फ फोटो खिंचवाने और पोस्टर लगाने तक सीमित रह गया है? टीकमगढ़ के लोग अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं। नगर पालिका को अब धरातल पर काम करना होगा, क्योंकि यह केवल गंदगी नहीं, बल्कि सड़े हुए सिस्टम की सड़ांध है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories