Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Surguja-Balrampur Accident news: सरगुजा और बलरामपुर में दो बड़े सड़क हादसे, 6...

Surguja-Balrampur Accident news: सरगुजा और बलरामपुर में दो बड़े सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत

Surguja-Balrampur Accident news
Surguja-Balrampur Accident news

Surguja-Balrampur Accident news: सरगुजा और बलरामपुर जिले में रविवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद इलाके में दुख और गुस्से का माहौल है। पहला हादसा बलरामपुर जिले के सनावल रोड पर पीपरपान गांव के पास हुआ। डिंडो बाजार से लौट रहे चार युवक ईंट से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान रमेश पंडो (19), मनोज पंडो (21), नरेश पंडो (19) और राकेश पंडो (17) के रूप में हुई है।

Surguja-Balrampur Accident news: परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद युवक करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे। आरोप है कि चालक घायलों को सड़क किनारे छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन अलग कर फरार हो गया। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव को हिरासत में लिया है।

Surguja-Balrampur Accident news: दूसरा हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर जजगा गांव के पास हुआ। मेहमान से लौट रहे बाइक सवार जय सिंह (50) और रामकुमार (60) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर दूर तक घिसटते रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।

Surguja-Balrampur Accident news: पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि दोनों हादसों में मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here