Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, आरोप पर पूछताछ के बाद लिया गया एक्शन

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने निजी यात्रा के दौरान सरकारी धन का दुरुपयोग किया। गिरफ्तारी से पहले सीआईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की।

Read News : घरघोड़ा में सभी शासकीय कार्यालयों में तालाबंदी, फेडरेशन का आंदोलन दिखा व्यापक असर

न्यूज़ एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, विक्रमसिंघे सितंबर 2023 में हवाना से लौटते समय लंदन में रुके थे। वहां उन्होंने जी-77 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद अपनी पत्नी मैत्री के सम्मान में वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में भाग लिया। आरोप है कि इस यात्रा के दौरान उनके सुरक्षा अधिकारियों और अन्य खर्च का भुगतान सरकारी खजाने से किया गया।

Read News : ICICI बैंक को झटका : बैंक की लापरवाही पर उपभोक्ता आयोग ने सुनाया सख्त आदेश, मानसिक क्षति और खर्च भी चुकाएगा बैंक

पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि उनकी पत्नी ने अपनी यात्रा का खर्च स्वयं उठाया और सरकार के पैसे का उपयोग नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि बॉडीगार्ड समेत कुछ खर्च सरकारी कोष से किया गया।

Read News : Earthquake : साउथ अमेरिका में 8.0 तीव्रता का भूकंप : अर्जेंटीना के पास ड्रेक पैसेज हिला, चिली में सुनामी का अलर्ट…

अधिकारियों ने बताया कि विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यह मामला श्रीलंका की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है।

रानिल विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति बने थे। उस समय श्रीलंका अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। विक्रमसिंघे को संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को स्थिर करने का श्रेय दिया गया, लेकिन सितंबर 2023 में वे चुनाव हार गए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories