गाय काटना तुम्हारा धर्म है, तुम्हें काटना हमारा : प्रज्ञा ठाकुर

0
196

भोपाल | भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर विवादित बयान दिया। गुरुवार को इंदौर में करणी सेना की पराक्रम यात्रा में शामिल हुई प्रज्ञा ने कहा, ‘अगर हिंदुओं पर आक्रमण होगा तो हम भी आक्रमण करेंगे।’ प्रज्ञा ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की पहचान पूछकर महिलाओं का सुहाग उजाड़ा गया। प्रज्ञा ने मुस्लिम आतंकियों पर हमला बोला। कहा, “गाय काटना अगर तुम्हारा धर्म है तो तुम्हें काटना हमारा धर्म है।’ मंच से उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भारत को काटने की नीयत रखते हैं, उन्हें चुन-चुनकर निपटाने का वक्त आ गया है।

लव जिहाद के अपराधियों के हाथ काट दिए जाएंः उषा

भाजपा विधायक और पूर्व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी इसी कार्यक्रम में शामिल थी। इसके बाद मीडियो से चर्चा के दौरान उन्होंने भी ऐसे ही बयान दिए। कहा- ‘लव जिहाद’ के मामलों में अपराधियों को शरीयत के अनुसार सजा दी जानी चाहिए। उनकी आंखें फोड़ दी जाएं और हाथ काट दिए जाएं। ठाकुर ने कहा, मुझे लगता है कि शरीयत में ऐसे अपराधियों के लिए यही प्रावधान है। ऐसे लोग ‘सवाब’ (पुण्य) के नाम पर समाज को गुमराह कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून काफी सख्त हैं। ऐसे दुष्ट लोग पुलिस की पकड़ में आते हैं, तो उनका घर, संपत्ति सब कुछ राजसात कर देना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here