रीवा : रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र से एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने एक कुख्यात और आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 14 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ पप्पू मिश्रा कल टीएचपी गेट के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी। आशंका जताई गई थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
सूचना मिलते ही सिरमौर थाने की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है।
Read More : CG NEWS : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम को लेकर गरमायी सूबे की राजनीति, PCC चीफ ने कहा….भाजपा का अनोखा राज, अपने ही पूर्व गृहमंत्री को कराया हाउस अरेस्ट !
आरोपी जितेंद्र उर्फ पप्पू मिश्रा के खिलाफ पहले से लूट, चोरी, मारपीट, घर में घुसकर चोरी जैसे कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई के चलते क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।











