MP Breaking : छिंदवाड़ा में एक और मासूम की मौत, अब तक 10 बच्चों की गई जान

VIKASH KHALKHO

किडनी फेल होने से बच्ची ने नागपुर अस्पताल में तोड़ा दम

छिंदवाड़ा। जिले में बच्चों की लगातार हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किडनी फेल होने से एक और मासूम ने दम तोड़ दिया है। मृतका की पहचान योगिता ठाकरे के रूप में हुई है, जो पिछले एक सप्ताह से नागपुर के अस्पताल में भर्ती थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस तरह अब तक इस बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।
जिले में मासूमों की लगातार हो रही मौतों से लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। परिजन इस त्रासदी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

Read More : Rewa : सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14 गंभीर मामलों में वांछित बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

वहीं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य अमला प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य जांच और सैंपलिंग अभियान चला रहा है।

Read More : Bageshwar Baba : रायपुर में बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान—“I Love Muhammad ठीक है, पर I Love Mahadev भी चलेगा, छेड़ा तो छोड़ा नहीं जाएगा”

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरू में ही उचित कदम उठाए जाते, तो शायद कई मासूमों की जान बचाई जा सकती थी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *