SIR Date Extended : नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (शॉर्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट/मतदाता सूची शुद्धिकरण) फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। यह फैसला मतदाता सूची के क्रॉस वेरिफिकेशन को बेहतर और सटीक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
SIR Date Extended : आयोग द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, जिन राज्यों में SIR फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ाई गई है, उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार शामिल हैं। इन तीनों के लिए अब नई अंतिम तारीख 18 दिसंबर निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ में आज यानी 11 दिसंबर को फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख थी, जिसे बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को सात दिन की अतिरिक्त मोहलत मिल गई है।![]()
SIR Date Extended : SIR की समय सीमा बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची का क्रॉस वेरिफिकेशन अच्छे से और सटीक तरीके से हो सके। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि तारीख इसलिए बढ़ाई गई है, ताकि कोई असली वोटर का नाम गलती से न कटे और न ही उसका नाम मतदाता सूची में छूटे। यह कदम मतदाता सूची के शुद्धिकरण (Purification) और अपडेशन की प्रक्रिया को मजबूत करेगा।
SIR Date Extended : अन्य राज्यों की बात करें तो, उत्तर प्रदेश में SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। वहीं, तमिलनाडु और गुजरात जैसे राज्यों में SIR करने की नई अंतिम तिथि अब 14 दिसंबर तय की गई है।
SIR Date Extended : हालांकि, चुनाव आयोग ने इस घोषणा में पश्चिम बंगाल को कोई राहत नहीं दी है, और वहां की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तारीख बढ़ने से उन सभी मतदाताओं को फिर से फॉर्म भरकर जमा करने का पर्याप्त समय मिल गया है, जो अभी तक किसी कारणवश यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।













