Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh niwari News: विधायक अनिल जैन की पहल से बदलेगी गांवों की तस्वीर,...

niwari News: विधायक अनिल जैन की पहल से बदलेगी गांवों की तस्वीर, मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना से 86 सड़कों का होगा निर्माण

niwari News
niwari News

niwari News: निवाड़ी।(देवेश गुप्ता) ग्रामीण अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निवाड़ी विधायक अनिल जैन की पहल अब ज़मीनी स्तर पर असर दिखाने जा रही है। मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के तहत निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ टोलों और मजरों में लगभग 86 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित गांवों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

niwari News: इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत ग्रामीण मजरा-टोला बस्तियों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। प्रस्तावित मार्गों में असाटी किशोरपुरा से असाटी मजरा, पृथ्वीपुर-टेहरका मार्ग से इंद्रा कॉलोनी अस्तारी, अतर्रा मार्ग से जैतवारा, घुघुवा-सेंदरी रोड से समदुआ खिरक बाबई, जेरोन-बासवान रोड से शंकरगढ़ व चितावर सहित दर्जनों संपर्क मार्ग शामिल हैं।

niwari News: विधायक अनिल जैन ने बताया कि लंबे समय से जिन गांवों में पक्की सड़कें नहीं थीं, वहां अब यह योजना उम्मीद की किरण बनकर आई है। नई सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सुरक्षित मार्ग मिलेगा और बीमारों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कई मजरा-टोला बस्तियां मुख्यालय से कट जाती थीं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इन सड़कों के बनने से साल भर निर्बाध आवागमन संभव होगा।

सभी प्रस्तावित मार्गों के लिए तकनीकी सर्वे और टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। योजना के सफल क्रियान्वयन से निवाड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here