mentally retarded : ब्रेकिंग न्यूज़ : जबलपुर में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने सांप से किया खतरनाक खिलवाड़, कांटने के बाद अस्पताल में भर्ती

VIKASH KHALKHO

mentally retarded : जबलपुर: जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाला और खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मानसिक विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति को कोबरा प्रजाति के एक जहरीले सांप को पकड़कर उसके साथ खिलवाड़ करते हुए देखा जा रहा है।

Read More : Naib Tehsildar bribery : रिश्वतखोरी का खुलासा! एसीबी ने नायब तहसीलदार को 50 हजार कैश सहित किया गिरफ्तार

mentally retarded :  कोबरा को चूमते और लहराते दिखा विक्षिप्त व्यक्ति

वायरल हो रहे वीडियो में वह मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति कोबरा सांप को अपने हाथ में पकड़े हुए है। वह कभी सांप को चूमने की कोशिश करता है, तो कभी उसे हवा में लहराता हुआ नजर आता है। यह खतरनाक कृत्य देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

 

mentally retarded : सांप ने किया दो बार हमला, विक्षिप्त अस्पताल में भर्ती

इस खतरनाक खिलवाड़ के दौरान, सांप ने विक्षिप्त व्यक्ति को दो बार काटा। सांप के काटने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से विक्षिप्त व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, उसका इलाज जारी है।

Read More : Gautam Gambhir : AUS दौरे के बाद गौतम गंभीर का रोहित शर्मा-विराट कोहली पर तंज! बोले- मैं कभी नहीं मना सकता ऐसा जश्न

इस घटना के बाद वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने इस तरह के कृत्यों को जानलेवा बताते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *