Bribe Assistant Pension Officer : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते सहायक पेंशन अधिकारी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Bribe Assistant Pension Officer : जबलपुर : जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त पुलिस ने संभागीय पेंशन कार्यालय में दबिश देते हुए सहायक पेंशन अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक पेंशन में नाम जुड़वाने के लिए मांगी थी रिश्वत
गिरफ्तार किए गए सहायक पेंशन अधिकारी का नाम सचिन कुमार झा बताया जा रहा है। उन पर आरोप है कि वह एक आवेदक से पारिवारिक पेंशन से जुड़े काम के बदले रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत के अनुसार, आवेदक की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद, वह अपनी दूसरी पत्नी का नाम पारिवारिक पेंशन में जुड़वाना चाहता था। इस कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के एवज में अधिकारी सचिन कुमार झा द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

Bribe Assistant Pension Officer :  लोकायुक्त डीएसपी अंजूलता पटले ने की कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। आज संभागीय पेंशन कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और सहायक पेंशन अधिकारी सचिन कुमार झा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

इस पूरी कार्रवाई को लोकायुक्त डीएसपी अंजूलता पटले ने अपनी टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया।

डीएसपी अंजूलता पटले ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *