Gwalior News : ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: JEE परीक्षा देने जा रही बेटी समेत बाइक सवार परिवार को डंपर ने कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 साल की बेटी को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से आकर रौंद दिया। इसके बाद डंपर का पहिया तीनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रतवाई बिजौली थाना क्षेत्र का है। परिवार जालौन यूपी का था। दंपती बेटी को JEE का एंट्रेंस एग्जाम दिलाने जा रहे थे।

 

 

Gwalior News : परीक्षा केंद्र से वह 100 मीटर आगे निकल गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान चन्द्रपाल जाटव, राजेशी जाटव, उनकी बेटी 18 अर्पिता जाटव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा दिया है। अभी तीनों शवों को डेड हाउस में रखवा दिया गया है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *