HomeMadhya PradeshBhopalभोपाल में फिर 'लव जिहाद' का मामला! पहचान छिपाकर संबंध बनाने का...

भोपाल में फिर ‘लव जिहाद’ का मामला! पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, धमकियों के बाद FIR दर्ज

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

भोपाल: राजधानी में एक बार फिर कथित लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। करोंद क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि साल 2022 में छोला थाना क्षेत्र में रहने के दौरान उसकी पहचान फेसबुक पर खुद को राकेश कुशवाह बताने वाले युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती, फिर प्रेम संबंध बन गए।

असली नाम सामने आने पर टूटा रिश्ता

युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम फैजान पिता रमज़ान है, जो पीजीबीटी कॉलेज के पास गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहता है। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली।

धमकियों और दबाव के गंभीर आरोप

शिकायत के अनुसार दूरी बनाने के बाद आरोपी ने अपने भाई यूनुस के माध्यम से युवती को डराने-धमकाने की कोशिश की। युवती ने पहले भी यूनुस के खिलाफ छोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान फैजान किसी हत्या के मामले में जेल चला गया था।

Read More : M.P Crime : भोपाल सूटकेस कांड का खुलासा! पति ने ही की तीसरी पत्नी की हत्या

जेल से छूटने के बाद फिर बढ़ा दबाव

बताया गया है कि दिसंबर 2026 में जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने फिर युवती से संपर्क करने की कोशिश की। मिलने से इनकार करने पर आरोपी ने युवती के बेटे, बहन, भाई और मां को जान से मारने की धमकी दी और कथित रूप से जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया।

होटल के पास लोगों की मदद से बची युवती

घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है, जब आरोपी युवती को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था। युवती किसी तरह जेल रोड स्थित पी-2 होटल के पास दुकानदारों की मदद से बच निकली। इसके बाद सामाजिक संगठन की सहायता से थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की तथ्यात्मक जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here