Jabalpur News : जबलपुर में बढ़ी चोरी की वारदातें: गोहलपुर की ग्रीन सिटी में चोरों का आतंक, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गोहलपुर क्षेत्र की ग्रीन सिटी कॉलोनी का है, जहां बीती रात चार से पांच अज्ञात चोर कॉलोनी में घूमते और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

Jabalpur News : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान की जा रही है। इनमें से एक संदिग्ध की पहचान हो चुकी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jabalpur News : पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चोरों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *