Shajapur News: अकोदिया कृषि उपज मंडी में तौल कांटे में गड़बड़ी का मामला: जांच में लीपापोती, मंडी सचिव और व्यापारी पर कार्रवाई न होने पर किसान संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sanjay Sahu
Shajapur News:

Shajapur News: शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर के अकोदिया कृषि उपज मंडी में तौल कांटे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि मंडी सचिव और व्यापारियों की मिलीभगत से तौल कांटे में गड़बड़ी की जा रही थी, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने मंडी पहुंचकर प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए और मंडी सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

 

 

Shajapur News: नापतौल विभाग की जांच में जे.एम.बी. तौल कांटे में गड़बड़ी पाई गई है, जिसमें 10 क्विंटल पर 40 किलोग्राम कम वजन निकला है। मंडी सचिव ने स्टाफ की कमी का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। किसानों ने मांग की है कि मंडी सचिव और व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और मंडी में पारदर्शिता लाई जाए। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

 

Shajapur News: आपको बता दे कि नापतौल विभाग नायब तहसीलदार मंडी सचिव से लेकर सभी इस पूरे मामले को लेकर सिर्फ जांच व नोटिस का हवाला देकर अपना बचाव करते हुए नजर आए जबकि किसानो के द्वारा नापतौल अधिकारी सचिन चौहन को कांटे पर तौल की गई स्लीप से लेकर दूसरे कांटे पर किए गए वजन का पर्चा भी उपलब्ध करा दिया गया है जबकि खुद नापतौल विभाग के द्वारा जै एम बी तौल कांटे पर तुलाई करने पर एक टन वजन करने पर 40 किलो कम निकला जिसे टेक्नीशियन की जांच के बाद मे कांट को पुनः सील कर दिया गया है। जिससे यहां साफ जाहिर होता है की पूरा प्रशासन ही मामले को दबाने मे लगा हुआ है और मंडी प्रशासन की छत्रछाया मे यहां गड़बड़ झाला कई दिनो से चल रहा था।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *