Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore ATM Fraud : इंदौर में एटीएम कार्ड बदलकर पेंशनर से ठगी:...

Indore ATM Fraud : इंदौर में एटीएम कार्ड बदलकर पेंशनर से ठगी: मदद के बहाने आए तीन जालसाज; खाते से पार किए 55 हजार रुपये

Indore ATM Fraud : इंदौर: शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी की बड़ी वारदात सामने आई है। ईएसआई कंपाउंड के पास स्थित एक एटीएम में मदद करने के नाम पर तीन अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए।

मदद के जाल में फंसाया

फरियादी राजेश जोशी (निवासी सत्यम विहार) जब एटीएम से पैसे निकालने गए, तो उनका कार्ड मशीन में अटक गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया और कार्ड निकालने में मदद करने का नाटक किया। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से राजेश जोशी का असली कार्ड अपने पास रख लिया और उन्हें दूसरा मिलता-जुलता कार्ड थमा दिया।

मैसेज आते ही उड़े होश

राजेश जोशी के घर पहुँचते ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 55 हजार रुपये निकल चुके हैं। जब तक वे बैंक को सूचना देकर खाता ब्लॉक करवाते, आरोपी पैसे लेकर चंपत हो चुके थे।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज

घटना की शिकायत मिलने पर परदेशीपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस एटीएम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here