Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior News : ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में युवती का अपहरण, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Gwalior News : ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में युवती का अपहरण, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

0
Gwalior News : ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में युवती का अपहरण, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर के दाल बाजार इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक्टिवा और बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर एक कार को रोककर युवती का अपहरण कर लिया। पूरी वारदात फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Gwalior News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पड़ताल में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला निकला। पुलिस के अनुसार महेंद्र पाराशर नामक व्यक्ति ने अपने बेटे के लिए दो लाख रुपये देकर नोटरी के माध्यम से युवती को दुल्हन के रूप में लाया था।

Gwalior News : बताया जा रहा है कि उसी युवती के साथ आए लोगों ने ही फिल्मी स्टाइल में उसका अपहरण किया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती की तलाश जारी है।

Gwalior News : पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती को कहां ले जाया गया है और इस साजिश के पीछे किन लोगों की भूमिका है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here