Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News :मकान खाली कराने के विवाद में पूर्व किराएदार ने ऑटोडील...

Indore News :मकान खाली कराने के विवाद में पूर्व किराएदार ने ऑटोडील कर्मचारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, एक आंख की रोशनी गई

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक ऑटोडील कर्मचारी पर उसके पूर्व किराएदार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी मकान खाली कराने को लेकर चल रहे विवाद से नाराज था। हमले में कर्मचारी के सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

Indore News : दरसल पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। ऑटोडील कंपनी में काम करने वाला गौरव मीणा, निवासी पवनपुरी पालदा, काम खत्म कर अपने साथी ऋषभ के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान अग्रेसन चौराहे के पास शिवा नामक युवक ने बाइक से उनका रास्ता रोका। शिवा गौरव का पूर्व किराएदार बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में कमरा खाली करने के लिए कहा गया था।

 

Indore News : इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर गौरव के सिर पर हमला कर दिया। चाकू का वार आंख के पास लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल गौरव को उसका साथी ऋषभ तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।संयोगितागंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here