Ambikapur News : अंबिकापुर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ थाने पहुंची भाजपा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम को लेकर वीडियो पर FIR की मांग

Sanjay Sahu
Ambikapur News

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत कृषि मंत्री रामविचार नेताम के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली थाना में दी गई है। आरोप है कि आकांक्षा टोप्पो ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, जिससे मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है।

Ambikapur News :बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामविचार नेताम द्वारा सूरजपुर में वायरल हुए एक कथित अश्लील डांस वीडियो को लेकर दिए गए बयान के बाद बनाया गया था। अपने बयान में मंत्री ने नृत्य को कला का एक रूप बताया था और इसकी तुलना धार्मिक आयोजनों में होने वाले नृत्य से की थी। इसी बयान के विरोध में आकांक्षा टोप्पो ने मंत्री की तस्वीर का उपयोग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

Ambikapur News :आकांक्षा टोप्पो द्वारा बनाए गए करीब दो मिनट के इस वीडियो में मंत्री को लेकर नाराजगी जताई गई है। वीडियो में एक कॉल रिकॉर्डिंग का अंश भी शामिल किया गया है, जिसमें मंत्री और किसी अन्य व्यक्ति के बीच बातचीत बताई जा रही है।

Ambikapur News :भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस वीडियो से कृषि मंत्री रामविचार नेताम की छवि धूमिल होती है। उनका आरोप है कि आकांक्षा इससे पहले भी कई गणमान्य व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो बना चुकी हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

Ambikapur News :सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस जांच के बाद आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ अपराध दर्ज कर सकती है। इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले में सीतापुर थाना क्षेत्र में आकांक्षा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया था।

Ambikapur News :मामले की पृष्ठभूमि में उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सूरजपुर के वन विभाग के रेस्ट हाउस में हुए कथित अश्लील नृत्य के वायरल वीडियो पर मंत्री रामविचार नेताम ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कला का दायरा व्यापक होता है और केवल धार्मिक भजनों तक सीमित नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उन्होंने स्वयं वह वीडियो नहीं देखा है और सवाल उठाया था कि वहां वीडियो या फोटो बनाने कौन गया था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *