HomeChhattisgarhBacheli Cricket Tournament : इंटक कप 2026: बचेली की रात में बारसूर...

Bacheli Cricket Tournament : इंटक कप 2026: बचेली की रात में बारसूर टाइगर्स का जलवा, रोमांचक फाइनल में बचेली कैपिटल को हराकर बने विजेता

Date:

Related stories

Bacheli Cricket Tournament : बचेली (फकरे आलम खान): मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस और इंटक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘इंटक कप 2026’ का समापन बेहद रोमांचक रहा। 04 मई की रात खेले गए फाइनल मुकाबले में बारसूर टाइगर्स ने अपनी चमक बिखेरते हुए बचेली कैपिटल को मात दी और विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

जबरदस्त उत्साह और आतिशबाजी के बीच सम्मान लगातार 10 दिनों तक चले इस भव्य रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर था। जीत के बाद मैदान आतिशबाजी से जगमगा उठा। विजेता टीम को एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स के एचओपी श्री श्रीधर कोडाली, महाप्रबंधक (एचआर) श्री महेश नायर और इंटक महासचिव श्री आशीष यादव ने ट्रॉफी प्रदान की

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच यूनियन के अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी ने बताया कि इस आयोजन की नींव ग्रामीण और स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रखी गई थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here