Tuesday, August 25, 2026
Home Crime indore-brown-sugar-arrest: इंदौर में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब! पुलिस ने लाखों...

indore-brown-sugar-arrest: इंदौर में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब! पुलिस ने लाखों की ड्रग्स के साथ तस्कर दबोचा

indore-brown-sugar-arrest: शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। तुकोगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, नेहरू पार्क स्थित शिव मंदिर के सामने रात्रि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़ने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम अब्दुल शबीर उर्फ सलमान राउफ निवासी आजाद नगर बताया।

indore-brown-sugar-arrest: तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 11.60 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शहर में नशे के आदी लोगों को मादक पदार्थ सप्लाई करता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

indore-brown-sugar-arrest: फिलहाल तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

MP Crime – मऊगंज: हाईवे पर रंगदारी करने वाले दबंग को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here