2 मई को रिलीज़ होगी ‘गुँइया 2’, दर्शकों में भारी उत्साह

Parivesh
2 मई को रिलीज़ होगी 'गुँइया 2', दर्शकों में भारी उत्साह

रायपुर/छत्तीसगढ़। साल 2023 की सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर छत्तीसगढ़ी  फिल्म ‘गुँइया’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद अब इसका बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘गुँइया 2’ 2 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों और फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

'Guiniya 2' will be released on 2 May
‘Guiniya 2’ will be released on 2 May

Nmahi Films Production के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अमलेश नागेश और रजत सिंह राजपूत ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी मोहित साहू ने निभाई है। सह-निर्माता हैं गजेन्द्र देवांगन।

फिल्म में संगीत का अहम योगदान रहा है, जिसमें मोनिका वर्मा, तोशांत कुमार और ओमी स्टाइलो ने मिलकर धुनें तैयार की हैं। इसके गीतों को आवाज़ दी है प्रसिद्ध गायकों सुनील सोनी और मोनिका वर्मा ने।

फिल्म की कहानी मोहित साहू और ललित मिश्रा ने लिखी है, जबकि संपादन का कार्य गौरांग त्रिवेदी ने किया है।

मुख्य कलाकारों में शामिल हैं: अमलेश नागेश, प्रकाश अवस्थी, दिलेश साहू, जीत शर्मा, अनिकृति चौहान, दीक्षा जायसवाल। इसके अतिरिक्त सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे पप्पू चंद्राकर, मोहित जोशी, अमित गोस्वामी, धर्मेंद्र चौबे, भुवन साहू, अदिति महंत और आर मास्टर।

फिल्म के एक्शन दृश्य आकर्षक और रोमांचक हैं, जिन्हें डिज़ाइन किया है मोहित साहू ने। एक्शन मास्टर हैं सतीश अन्ना। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी चंदन दीप की रही और परफॉर्मेंस दिया है ‘कामदेव’ डांस ग्रुप ने।

सिनेमेटोग्राफी और DOP का काम रजत सिंह राजपूत ने संभाला है। बैकग्राउंड म्यूज़िक तैयार किया है मनोज यादव ने।

फिल्म का पोस्टर डिज़ाइन मंडल ग्राफिक्स द्वारा किया गया है और DI संपादन हुआ है हम्मिंग बर्ड, मुंबई में।

डिजिटल प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी Speed Media CG (Instagram/Facebook) और CG Naresh (YouTube) के पास है। प्रिंट मीडिया के लिए PRO हैं विक्रम साहू, और YouTube संचालन कर रहे हैं अशोक हियाल।

फिल्म गुँइया 2 का ट्रेलर और पोस्टर सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुके हैं। अब दर्शकों को फिल्म के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतज़ार है। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म भी अपने पूर्ववर्ती की तरह रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करती है या नहीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *