Viral Video : पेड़ के ऊपर चढ़कर महिला का झल्ला वल्ला पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

Parivesh

वायरल वीडियो  | Viral Video : सोशल मीडिया पर एक कश्मीरी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ऊंचे पेड़ की शाखा पर संतुलन बनाते हुए बॉलीवुड गाने “झल्ला वाला” पर थिरकती नजर आ रही हैं। यह साहसिक वीडियो उषा नागवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसे अब तक 12.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में प्राकृतिक सुंदरता के बीच उनकी कलात्मकता और संतुलन कौशल को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफों का सिलसिला चल पड़ा है। कई यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना की है।

हालांकि, इस वीडियो को लेकर चिंता भी जताई जा रही है। कुछ दर्शकों ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक बताया और सवाल उठाया कि क्या सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए जान जोखिम में डालना सही है?

इस बहस के बीच एक बात साफ है—उषा नागवंशी का यह साहसी प्रयास चर्चा का विषय बन चुका है और इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *