CG NEWS : सुपेला संडे मार्केट में फिर चला बुलडोजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग। भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में एक बार फिर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। रविवार सुबह करीब 8 बजे निगम अमला पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा और सड़क पर लगाए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

CG NEWS : सुपेला क्षेत्र में हर रविवार को संडे मार्केट लगता है, जहां कई दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें लगा देते हैं। भिलाई नगर निगम की ओर से इन्हें पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। चेतावनी के बाद अस्थायी रूप से दुकानें हटा ली जाती हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार शुरू कर दिया जाता है। इससे क्षेत्र के व्यस्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

CG NEWS : इस बार निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पहले ही दुकानों के सामने अवैध रूप से दुकान लगवाने वालों के क्षेत्र को चूने से चिन्हित कर दिया था। इसके बाद रविवार सुबह जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।

CG NEWS : कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो भारी जुर्माना वसूला जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *