Saturday, September 26, 2026
Home Sports IND vs NZ 3rd ODI : शुभमन गिल ने जीता टॉस, होल्कर...

IND vs NZ 3rd ODI : शुभमन गिल ने जीता टॉस, होल्कर स्टेडियम में भारत का अजेय रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड पर दबाव

निशनेबाक न्यूज़ डेस्क :  वडोदरा में भारत की जीत और रायपुर में न्यूजीलैंड की वापसी के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा और निर्णायक मुकाबला यह तय करेगा कि सीरीज पर कब्जा किसका होगा—भारत या न्यूजीलैंड।

टॉस भारत के नाम, पहले गेंदबाजी का फैसला

सीरीज डिसाइडर में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होगी।

Read More : Indore News : भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में, होलकर स्टेडियम में फैंस का जबरदस्त उत्साह

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जाएडन लेनोक्स

सीरीज डिसाइडर में भारत का दमदार रिकॉर्ड

भारत का वनडे सीरीज डिसाइडर में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। साल 2010 के बाद से टीम इंडिया ने 13 बार सीरीज निर्णायक मुकाबला खेला है, जिसमें से 10 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 3 में हार मिली है। यानी भारत का जीत प्रतिशत करीब 77 रहा है, जो घरेलू टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।

होल्कर स्टेडियम: भारत का अभेद्य किला

इंदौर का होल्कर स्टेडियम भारत के लिए लकी वेन्यू रहा है। टीम इंडिया यहां अब तक 7 वनडे मुकाबले खेल चुकी है और सभी में जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह इंदौर में भारत का दूसरा वनडे होगा। इससे पहले 2023 में दोनों टीमें यहां आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here