Bijapur News : बीजापुर में नक्सलियों ने अगवा ठेकेदार की हत्या, पर्चा मिला – क्षेत्र में दहशत का माहौल

Sanjay Sahu
Bijapur News

Bijapur News : बीजापुर : बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और गंभीर वारदात को अंजाम दिया है. सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई. रविवार शाम पामेड़ के इरापल्ली इलाके से नक्सलियों ने उन्हें जबरन जंगल की ओर ले जाया था. सोमवार सुबह उनका शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की जिम्मेदारी पामेड़ एरिया कमेटी ने ली है.

Bijapur News : जानकारी के अनुसार, ठेकेदार अपनी टीम के साथ निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी नक्सलियों का दल पहुंचा और उन्हें बंधक बनाकर ले गया. इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई. ठेकेदार के साथ मौजूद एक सहयोगी किसी तरह से बचकर मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी. इसके बाद इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

Bijapur News : शव के साथ पुलिस को एक पर्चा मिला है, जिसमें नक्सलियों ने हत्या की पुष्टि की है और निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी है. इम्तियाज़ अली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और कुछ समय से नारायणपुर में रहकर सड़क निर्माण का काम संभाल रहे थे.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान और तेज कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *