Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: ट्रक की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों...

Raipur News: ट्रक की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया

Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के रिंग रोड पर स्थित गोंदवारा इलाके के पास ट्रक की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के मोहल्ले गोगांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुढ़ियारी थाने का घेराव कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर थाने बुलाया गया था। मृतक स्थानीय निवासी थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में परिचित और मोहल्लेवासी भी थाने पहुंच गए। मृतक के साले रोहित बागड़े ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे वे काम से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी, एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Raipur News: थाना प्रभारी भेखलाल चंद्राकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here