HomeChhattisgarhAmbikapurC.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंड दोनों का...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंड दोनों का अलर्ट जारी

Date:

Related stories

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में जहां ठंड अभी भी अपना असर दिखा रही है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।

प्रदेश में सक्रिय हुए मौसम तंत्र

मौसम विभाग ने बताया कि दो सक्रिय मौसम प्रणालियों के साथ एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। इसके चलते उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा सहित प्रदेश के करीब 14 जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

फिर बढ़ेगी ठंड का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को सरगुजा संभाग और उससे सटे बिलासपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है।

बीते दिनों का तापमान रिकॉर्ड

पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ सकती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here