HomeMadhya PradeshBhopalBhopal Hamidia Hospital : मर्चुरी के पीछे वेस्ट टंकी में मिले नवजात...

Bhopal Hamidia Hospital : मर्चुरी के पीछे वेस्ट टंकी में मिले नवजात के जले शव, हड़कंप

Date:

Related stories

Bhopal Hamidia Hospital : भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, हमीदिया अस्पताल में मर्चुरी के पीछे रखी एक वेस्टेज टंकी के अंदर दो नवजात बच्चों के शव मिलने से बुधवार देर रात हड़कंप मच गया। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तब हुआ जब ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने संदिग्ध स्थिति की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की, जिससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Bhopal Hamidia Hospital : पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नवजात बच्चों के शव बुरी तरह जले हुए थे। एक बच्चे का शव 90 प्रतिशत तक जला हुआ था, जबकि दूसरे बच्चे का शव 40 प्रतिशत जल चुका था। पुलिस को आशंका है कि टंकी के अंदर ये शव दो दिन पुराने हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार, मर्चुरी का जो भी बायोवेस्ट होता है, उसे पीछे रखी इसी टंकी में फेंक दिया जाता है, जिसे हर दो से तीन दिन में कर्मचारियों द्वारा नष्ट किया जाता है।

Bhopal Hamidia Hospital : इस गंभीर मामले को देखते हुए, अस्पताल प्रबंधन भी हरकत में आया है। हमीदिया अस्पताल की पांच डॉक्टरों की एक टीम भी इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह लापरवाही या आपराधिक कृत्य अस्पताल के किस विभाग या कर्मचारी के स्तर पर हुआ है। पुलिस अब शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों की मौत कितने दिन पहले हुई थी और उन्हें टंकी में फेंकने से पहले उनकी हत्या की गई थी या नहीं।

Bhopal Hamidia Hospital : कोहेफिज़ा थाना प्रभारी के जी शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “हमने अस्पताल प्रबंधन से मर्चुरी के पास लगे सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। फुटेज से यह साफ हो जाएगा कि बच्चों के शवों को अलग-अलग समय पर फेंका गया है या फिर एक ही व्यक्ति ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया है।”

Bhopal Hamidia Hospital : अस्पताल परिसर में इस तरह नवजात बच्चों के जले हुए शव मिलना, न केवल सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है, बल्कि यह नवजात शिशुओं की सुरक्षा और उनके प्रति संवेदनशीलता को लेकर भी चिंता पैदा करता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों के सामने आते ही दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और पीएम रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here