Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी कोयला परियोजना में निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट कार्य के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, साइलो निर्माण के लिए कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से लोहे की भारी सामग्री ऊपर भेजी जा रही थी, तभी अचानक एक लोहे की पाइप नीचे गिर गई।
इसकी चपेट में आकर श्रमिक लालबहादुर सिंह (30), निवासी बभनी (जिला सोनभद्र), गंभीर रूप से घायल हो गया।
Singrauli News: घायल श्रमिक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि टीएचडीसी की कोयला परियोजना में कन्वेयर और साइलो निर्माण का कार्य मैकमेट कंपनी द्वारा मुरली कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है।
हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह दुर्घटना हुई।
Singrauli News: घटना के बाद अन्य श्रमिकों में आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से मजदूर यहां कार्यरत हैं।
Singrauli News: सूचना मिलने पर बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











