Junior Hockey World Cup 2025 : जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी हॉकी टीम, एशिया कप से भी रहा था बाहर

VIKASH KHALKHO

Junior Hockey World Cup 2025 : नई दिल्ली।भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों का असर एक बार फिर खेल संबंधों पर पड़ा है। पाकिस्तानी हॉकी टीम ने भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले, टीम बिहार के राजगीर में हुए एशिया कप हॉकी 2025 में भी भाग नहीं लिया था।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार (24 अक्टूबर 2025) को इस बात की पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच हालिया तनावपूर्ण माहौल की पृष्ठभूमि में लिया गया है।

एफआईएच मेन्स जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेला जाना है, जिसमें कुल 24 टीमें भाग लेंगी।

We won't stop Pakistan hockey teams from travelling to India for the Asia Cup: Sports Ministry | Hockey News - The Indian ExpressJunior Hockey World Cup 2025 : अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जारी बयान में कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) को सूचित किया है कि वे भारत में होने वाले एफआईएच मेन्स जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेंगे। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुका था।”

एफआईएच ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की जगह नई टीम की घोषणा जल्द की जाएगी, और टूर्नामेंट में पूरी संख्या में टीमें शामिल होंगी, ताकि प्रतियोगिता बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। पाकिस्तान के हटने से टूर्नामेंट के ग्रुप्स और मुकाबलों का शेड्यूल फिर से तैयार किया जाएगा।

हाल ही में, भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर प्रतिबंध की नीति को औपचारिक रूप दिया था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि भारत मल्टी नेशन टूर्नामेंट्स में भाग लेगा, भले ही पाकिस्तान उसमें शामिल हो।

Junior Hockey World Cup 2025 : इस पूरे घटनाक्रम पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कुछ समय पहले कहा था कि पाकिस्तान के लिए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। उनके इस बयान से स्पष्ट था कि भारत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी समावेशी भावना के साथ करना चाहता है, भले ही दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हों।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *