Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: Niwari: निवाड़ी में प्रशासन का एक्शन टेहरका गांव में करोड़ों...

MP NEWS: Niwari: निवाड़ी में प्रशासन का एक्शन टेहरका गांव में करोड़ों की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

MP NEWS: Niwari:निवाड़ी जिले में एक बार फिर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
टेहरका गांव में शासकीय भूमि पर बने कच्चे मकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये मूल्य की इस सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर कच्चे मकान बना लिए थे।

MP NEWS: Niwari:इतना ही नहीं, भू-माफियाओं द्वारा यहां कॉलोनी निर्माण की भी तैयारी की जा रही थी।

MP NEWS: Niwari:ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया।

MP NEWS: Niwari: इस कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा लिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here