Wednesday, April 29, 2026
31.2 C
Raipur

Singrauli News: सिंगरौली NCL जयंत में संगठित चोरी का खेल, सुरक्षा विभाग पर गंभीर सवाल, करोड़ों के घोटाले की आशंका…

Singrauli News: सिंगरौली : सिंगरौली जिले के NCL जयंत आवासीय परिसर इन दिनों चोरों के निशाने पर है, जहां कंपनी की करोड़ों की संपत्तियां एक-एक कर गायब होती जा रही हैं और जिम्मेदार सुरक्षा विभाग आंख मूंदकर बैठा हुआ है। कहीं आवासों की खिड़कियां चोरी हो रही हैं तो कहीं पूरे-पूरे मेन गेट उखाड़ ले जाए जा रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब चोरी घटनाएं आम बात बन गई हैं।

 

Singrauli News: सबसे चौंकाने वाला मामला गुरुद्वारा बाजार के सामने स्थित सिबर पंप हाउस का है, जहां चारों ओर बनी लोहे की पूरी बाउंड्री ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। सवाल उठता है कि इतनी भारी-भरकम लोहे की संरचना बिना किसी शोर-शराबे और बिना सुरक्षा विभाग की जानकारी के आखिर कैसे गायब हो सकती है? क्या यह सब महज संयोग है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब NCL प्रबंधन ने सुरक्षा के नाम पर दर्जनों गार्ड, अधिकारी और उनकी निगरानी के लिए पर्सनल अफसर तैनात कर रखे हैं, जो लाखों रुपये की तनख्वाह लेते हैं, तब इस तरह की खुली चोरी बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव ही नहीं है।

Singrauli News: लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा विभाग की सहमति न हो तो कोई भी पूरी की पूरी बाउंड्री, गेट या कीमती सामग्री उठाकर ले जाने की हिम्मत नहीं कर सकता। सबसे गंभीर बात यह है कि यदि इन मामलों की सही तरीके से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो केवल लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की चोरी सामने आ सकती है। यह सिर्फ छोटी-मोटी चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह और सिस्टम के भीतर बैठे लोगों की मिलीभगत का संकेत देती है।

Singrauli News: अब सवाल यह है कि क्या NCL प्रबंधन इस गंभीर मामले में चुप्पी तोड़ेगा या फिर कंपनी की संपत्ति इसी तरह लुटती रहेगी? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या सुरक्षा विभाग की कथित मिलीभगत पर पर्दा डाल दिया जाएगा? इलाके में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।क्यो की सम्पत्ति किसी ब्यक्ति या NCL अधिकारियों की नही राष्ट्र की संपत्ति है।।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

सालासर बालाजी धाम में प्रभात आरती का भव्य आयोजन, गूंजे जयकारे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजस्थान के चूरू जिले में...

महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories