Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: पत्थर खदान की अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत, कलेक्टर...

Singrauli News: पत्थर खदान की अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत, कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग

Singrauli News:
Singrauli News:

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में संचालित एक निजी पत्थर खदान में हो रही कथित अवैध और असुरक्षित ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। ग्राम पंचायत जोगियानी और सेमरिया के ग्रामीणों ने मकरोहर स्थित खदान के खिलाफ जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि बी. अग्रवाल नामक व्यक्ति की यह पत्थर खदान मुख्य मार्ग से महज करीब 20 मीटर की दूरी पर संचालित हो रही है। खदान के आसपास रिहायशी मकान, दुकानें, क्लीनिक और होटल मौजूद हैं, जिससे हर समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बावजूद इसके खदान क्षेत्र में कोई सुरक्षा संकेतक या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।

Singrauli News: ब्लास्टिंग से उड़ रहे पत्थर, मकानों में पड़ रही दरारें

Singrauli News: ग्रामीणों के अनुसार खदान में लगातार भारी विस्फोट किए जा रहे हैं, जिससे पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़े सड़कों और घरों पर गिर रहे हैं। कई मकानों और दुकानों में दरारें पड़ चुकी हैं और भवनों को गंभीर नुकसान हो रहा है। शिकायत में बताया गया है कि 28 दिसंबर 2025 को हुई ब्लास्टिंग के दौरान भी पत्थर आबादी क्षेत्र में गिरे, जिसका वीडियो ग्रामीणों के पास मौजूद है। साथ ही सड़क की पटरी धंसने और मकानों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।

Singrauli News: विरोध करने पर धमकाने के आरोप

Singrauli News: ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब उन्होंने खदान संचालक और ठेकेदार से ब्लास्टिंग रोकने की मांग की, तो उन्हें धमकाया गया। इससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है। मकरध्वज बैस सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग को भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। ग्रामीणों की मांग है कि— अवैध ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगे,खदान की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here