Singrauli News: सिंगरौली। जिले में एक और चिट फंड कंपनी की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खुटार इलाके के प्रदीप बियार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
प्रदीप के अनुसार, 2015 में स्थानीय निवासी राम लखन शाह के कहने पर उन्होंने भारतीय क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में खाता खुलवाया। एजेंट ने वादा किया था कि 600 रुपए की मासिक किश्त जमा करने पर 5 साल बाद 4 लाख रुपए मिलेंगे। प्रदीप ने बेटी की शादी के लिए यह निवेश किया और हर महीने 600 रुपए जमा किए, जिनकी रसीदें उनके पास मौजूद हैं।
लेकिन जब उन्होंने पैसे लेने की कोशिश की, तो राम लखन शाह ने धमकी दी और भुगतान से इनकार कर दिया। प्रदीप ही नहीं, उनकी पत्नी, भाई और पिता ने भी इसी कंपनी में निवेश किया था। अब न तो कंपनी का पता है और न ही एजेंट मिल रहा है।
Read News : MP Bijli Bill New Rate 2025 : 22 सितंबर से बिजली होगी सस्ती, 25 लाख से अधिक कंज्यूमर्स को राहत
खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। धोखाधड़ी साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी और एजेंट राम लखन शाह को थाने बुलाया जाएगा।
सिंगरौली जिले में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई चिट फंड कंपनियों ने आदिवासी और ग्रामीण लोगों को ठगा है।













