Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Katni Encounter : कैमोर हत्याकांड का बदला, गिरफ्तारी से बचने के लिए...

Katni Encounter : कैमोर हत्याकांड का बदला, गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग…

0
123
Katni Encounter
Katni Encounter

Katni Encounter : कटनी : कैमोर में हुए जघन्य हत्याकांड के दोनों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ (एनकाउंटर) में घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को कजरवारा इलाके से गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

Katni Encounter : जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, हत्या के इन दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

READ MORE: Katni News : 250 साल पुराने मनोकामना मंदिर में पूरी हो रहीं भक्तों की मुरादें….

पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में तत्काल जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की तरफ से चार गोलियाँ चलाई गईं, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों घायलों को तत्काल घटनास्थल से उठाकर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर (JBP) रवाना कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और साहसी कार्रवाई से न केवल आरोपियों को पकड़ा जा सका, बल्कि यह भी संदेश गया कि कानून व्यवस्था तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

READ MORE: Katni News : स्वच्छ्ता सेवा पखवाड़ा में विष्णुदत्त शर्मा ने चलाया सफाई अभियान…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here