Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli Accident News : सिंगरौली: निगाही मुख्य मार्ग पर बाइक सवार पर...

Singrauli Accident News : सिंगरौली: निगाही मुख्य मार्ग पर बाइक सवार पर गिरा विशाल महुआ का पेड़; हादसे में युवक की मौत

0
140

Singrauli Accident News : सिंगरौली/नवानगर। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही-नवानगर-जयंत मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। निगाही मुख्य गेट के सामने अचानक एक विशालकाय महुआ का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही और क्षेत्र में मातम पसर गया।

अचानक काल बनकर गिरा पेड़ मृतक की पहचान घरौली निवासी अरुण कुमार शाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरुण अपनी मोटरसाइकिल से निगाही मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा पुराना महुआ का पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ का वजन और गिरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को संभलने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और अरुण को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुँचने से पहले ही तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत नवानगर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घंटों बाधित रहा यातायात विशाल पेड़ के सड़क के बीचों-बीच गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुँची प्रशासन की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को साफ कर मार्ग पुनः बहाल किया जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here