CG CRIME: स्कॉर्पियो में आए बदमाश, घर से उठाकर ले गए युवक: रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में झारखंड से कराया रेस्क्यू, तीन आरोपी गिरफ्तार

गौरी शंकर गुप्ता CG CRIME: Raigarh जिले में अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का रायगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। लैलूंगा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए युवक को पुलिस ने झारखंड से सकुशल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को भी जब्त किया गया है।

घर में घुसकर युवक को जबरन उठाकर ले गए आरोपी

CG CRIME: जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव रामनाथपुर निवासी शिवप्रसाद बंजारा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 26 वर्षीय बेटा रवि नारायण बंजारा घर में मौजूद था, तभी झारखंड से आए तीन युवक दो स्कॉर्पियो वाहनों में पहुंचे।

CG CRIME:आरोपियों ने घर में घुसकर पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर 12 लाख रुपये के लेन-देन का हवाला देते हुए उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के वक्त युवक की मां भी घर में मौजूद थी।

READ MORE: CG CRIME: रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 98 लीटर शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

CG CRIME:घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू करवाई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए झारखंड के रांची क्षेत्र में दबिश दी।

झारखंड से युवक सकुशल बरामद

CG CRIME:लैलूंगा पुलिस ने अपहृत रवि नारायण बंजारा को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित मुक्त कराया। साथ ही आरोपी पवन साहू, विष्णु साहू और नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया।

अपहरण में इस्तेमाल दो स्कॉर्पियो वाहन जब्त

CG CRIME:पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वारदात में प्रयुक्त दोनों स्कॉर्पियो वाहनों को भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में व्यापारिक लेन-देन का विवाद सामने आया है।

तीनों आरोपी भेजे गए जेल

CG CRIME:मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

READ MORE: CG Cylinder Blast: एक धमाका… और खत्म हो गया पूरा परिवार: दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर बना मौत का आग का गोला, चार जिंदा जले

एसएसपी का सख्त संदेश

CG CRIME:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। अपहरण, धमकी और जबरन वसूली जैसे अपराधों पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories