CG CRIME: रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 98 लीटर शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

गौरी शंकर गुप्ता \CG CRIME ,रायगढ़: Raigarh जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 98 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

तमनार में बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर शराब बरामद

CG CRIME: तमनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सारसमाल क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से आरोपी परमानंद उरांव को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से प्लास्टिक डिब्बों और जरीकेनों में भरी करीब 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

भूपदेवपुर में आरोपी के घर पर छापा

CG CRIME:भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम किरीतमाल में कार्रवाई करते हुए आरोपी गंगाधर सिदार के बाड़ी से 8 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

READ MORE: Bilaspur News : 1.40 करोड़ की सड़क कुछ दिनों में उखड़ी, हाथ से निकल रही डामर की परत

बालसमुंद में दो महिलाओं पर कार्रवाई

CG CRIME:चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बालसमुंद मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान रेखा कुजूर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में दुर्गावती यादव के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का अभियान लगातार जारी

CG CRIME:रायगढ़ पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्ती से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

READ MORE: CG Cylinder Blast: एक धमाका… और खत्म हो गया पूरा परिवार: दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर बना मौत का आग का गोला, चार जिंदा जले

एसएसपी का सख्त संदेश

CG CRIME:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि आसपास इस तरह की गतिविधियां दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories