Thursday, May 14, 2026
28.1 C
Raipur

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 4 बड़े एक्शन के संकेत…

जम्मू-कश्मीर | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की जा रही तैयारी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ा दी है। हमले के महज चार घंटे के भीतर भारत सरकार के स्तर पर लिए गए चार अहम फैसलों और गतिविधियों ने इस आशंका को पुख्ता कर दिया है कि भारत एक बार फिर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ या उससे भी बड़ा जवाबी हमला कर सकता है। वहीं पाकिस्तान में इन तैयारियों से घबराहट का माहौल है, जहां नेताओं के बयान और फाइटर जेट्स की तैनाती इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

1. गृहमंत्री अमित शाह ने घाटी में संभाला मोर्चा
पहलगाम हमले के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और घटनास्थल का दौरा किया। शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, शाह ने निर्देश दिया है कि आतंकियों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए और सीमा पार से आए हमलावरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए।

2. पीएम मोदी ने सऊदी दौरा छोड़ा, अलग रूट से लौटे दिल्ली
हमले के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी यात्रा बीच में ही रद्द कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी पाकिस्तान के एयरस्पेस से होकर न आकर वैकल्पिक रूट से सीधे दिल्ली पहुंचे। यह कदम न केवल सुरक्षा उपायों का संकेत है, बल्कि इसे पाकिस्तान के लिए ‘कूटनीतिक संदेश’ भी माना जा रहा है। दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई। यह समिति भारत की शीर्ष सुरक्षा निर्णय लेने वाली संस्था है और इसी मंच से सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले लिए जाते हैं।

3. रक्षा मंत्री की आपात बैठक, सेनाएं अलर्ट मोड में
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले के बाद तुरंत तीनों सेना प्रमुखों के साथ आपात बैठक की। सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों ने सरकार को आश्वस्त किया कि वे हर तरह की कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार, सीमापार कार्रवाई से जुड़े सभी विकल्पों पर विचार हो रहा है और जरूरत पड़ने पर सेना तुरंत मोर्चा संभाल सकती है। पिछली बार बालाकोट और उरी सर्जिकल स्ट्राइक में वायुसेना और थलसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। एक बार फिर वैसी ही कार्रवाई की संभावना प्रबल हो गई है।

4. पाकिस्तान में बिखराव और भय
भारत की तीव्र प्रतिक्रिया के संकेतों से पाकिस्तान में दहशत है। पूर्व विदेश मंत्री चौधरी फवाद हुसैन और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जैसे वरिष्ठ नेताओं ने एक के बाद एक बयान देकर खुद को बचाने की कोशिश की है। ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है, जबकि फवाद ने भारत को चेतावनी दी कि अगर कोई कार्रवाई हुई तो सभी पाकिस्तानी दल एकजुट होकर उसका विरोध करेंगे। इस बीच, सेटेलाइट इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स से पता चला है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने अपनी सीमा के पास दो फाइटर जेट्स को सक्रिय कर रखा है और एयरस्पेस में गश्त बढ़ा दी है।

क्या दोहराई जाएगी 2016 और 2019 की कार्रवाई?
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत पहले भी उरी और पुलवामा हमलों के बाद सीमापार आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है। दोनों बार पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था। इस बार भी अगर भारत उसी राह पर आगे बढ़ता है, तो यह आश्चर्यजनक नहीं होगा। भारत की खुफिया और सैन्य मशीनरी इस बार ज्यादा सुसंगठित और सक्रिय नजर आ रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत की अगली रणनीतिक चाल क्या होगी।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories