HomeMadhya PradeshMP Indore News : पहलगाम आतंकी हमले में LIC ऑफिसर की मौत,...

MP Indore News : पहलगाम आतंकी हमले में LIC ऑफिसर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़….धर्म पूछकर गोलियां क्यों

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

इंदौर | MP Indore News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में मंगलवार दोपहर 2:45 बजे हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया है। इस क्रूर हमले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी सुशील नथानियल की जान चली गई, जबकि उनकी बेटी आकांक्षा घायल हो गई। सुशील अपनी पत्नी जेनिफर, बेटे आस्टन और बेटी आकांक्षा के साथ कुछ दिन पहले ही कश्मीर घूमने पहुंचे थे।

 Indore News : धर्म पूछकर बनाया निशाना, कलमा पढ़ने का दबाव
परिवार के अनुसार, आतंकी पर्यटकों से धर्म पूछकर हमले कर रहे थे। सुशील के भाई विकास ने बताया कि आतंकियों ने पहले सुशील को घुटनों के बल बैठाया और जबरन कलमा पढ़ने को कहा। सुशील ने जब खुद को ईसाई बताया, तो उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया। बेटी आकांक्षा को पैर में गोली लगी, जबकि पत्नी जेनिफर को उन्होंने छिपा दिया, जिससे उनकी जान बच गई। सुशील की बहादुरी ने परिवार के अन्य सदस्यों की जिंदगी बचा दी।

परिवार में पसरा मातम, सुशील थे LIC में कार्यरत
सुशील नथानियल इंदौर के वीणा नगर इलाके के निवासी थे और आलीराजपुर में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में कार्यरत थे। वे बेहद मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति माने जाते थे। उनकी असामयिक मौत की खबर ने पूरे इंदौर शहर को शोक में डुबो दिया है।

CM श्रद्धांजलि देंगे, अंतिम संस्कार चर्च में होगा
ताजा जानकारी के अनुसार, सुशील का पार्थिव शरीर आज शाम 5:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को ढक्कन वाला कुआं स्थित सेंट पलोटी चर्च ले जाया जाएगा, जहां अंतिम क्रिया संपन्न होगी। कलेक्टर आशीष सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि परिवार के घर पर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कर चुके हैं।

पत्नी और बेटी अस्पताल में भर्ती, प्रशासन कर रहा समन्वय
हमले में घायल आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं और जेनिफर खातीपुरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। सेना से मिली सूची के आधार पर इंदौर पुलिस ने पुष्टि की है कि आकांक्षा को पैर में गोली लगी है और जेनिफर भागते समय घायल हुईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन पीड़ित परिवार से निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

बेटा सुरक्षित, मूल निवास जोबट में भी शोक की लहर
हमले के दौरान सुशील का बेटा आस्टन पूरी तरह सुरक्षित बच निकले। परिवार का मूल निवास मध्यप्रदेश के जोबट में है, जहां भी इस घटना से गहरा शोक है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here