Sidhi Viral Video : सीधी। पुलिस की शर्मनाक करतूत का मामला सामने आया है। मझौली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में नोटिस देने पहुंचे पुलिस मुंशी पर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला को नोटिस थमाने पहुंचा पुलिसकर्मी अचानक गाली-गलौज करने लगा और हाथापाई तक उतर आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
Sidhi Viral Video : घटना से आक्रोशित महिला ने गुस्से में चप्पल उठाकर पुलिस मुंशी को दौड़ा लिया। इस दौरान मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया और लोग मौके पर जुट गए। पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल मामले की शिकायत स्थानीय स्तर पर की गई है, लेकिन पुलिस महकमे की इस हरकत से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।











