Raipur Crime : कटोरा तालाब स्थित स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब इलाके में संचालित एक ब्यूटी पार्लर एंड स्पा के बाहर हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना 25 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, दुकान बंद होने के बाद दो युवक स्पा सेंटर पहुंचे और स्पा सेवा देने की जिद करने लगे। संचालिका द्वारा दुकान बंद होने और स्टाफ के घर जा चुके होने की जानकारी देने पर दोनों ने शराब के नशे में बहस शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए।

Raipur Crime : घटना की सूचना अगले दिन दोपहर में संचालिका ने थाना सिविल लाइन में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्टल और एक एयर गन बरामद की गई है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुनील कुमार पांडेय (46 वर्ष), निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), जो निजी पीएसओ बताया गया है, तथा अंगद सिंह (33 वर्ष), निवासी आदर्श नगर, मोवा, रायपुर, जो ड्राइवर है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. सुनील कुमार पाण्डेय पिता संतराम पांडेय, 46 वर्ष सकीन शेखपुर, प्रतापगढ़ यूपी – प्राइवेट पीएसओ

02. अंगद सिंह पिता विनोद सिंह, 33 वर्ष सकीन आदर्श नगर मोवा – ड्राइवर

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *