Raipur Crime : पंडरी क्षेत्र में धारदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के थाना पंडरी क्षेत्र में अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Raipur Crime : पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 फरवरी 2026 को थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माल धक्का रोड कांपा बस्ती और अरोरा धर्मकांटा कांपा क्षेत्र में दो व्यक्ति संदिग्ध वस्तु के साथ बैठे हैं।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक आरोपी की कमर से और दूसरे की पैंट की जेब से धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नीलकंठ साहू और राजेश साहू, निवासी सुंदरी पारा मोवा, थाना पंडरी बताया।

Raipur Crime : चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू और एक लोहे का चाकू जब्त किया।

Raipur Crime : दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 47/2026 और 48/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *