Cooperative Bank Jagdalpur : जिला सहकारी बैंक के अमानत पखवाड़े में करपावंड शाखा की बड़ी उपलब्धि; 82 लाख 55 हजार रुपये का हुआ डिपॉजिट

VIKASH KHALKHO

Cooperative Bank Jagdalpur : जगदलपुर/करपावंड (26 फरवरी 2026): जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर द्वारा संचालित ‘अमानत पखवाड़ा’ अभियान के तहत गुरुवार को करपावंड शाखा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक ने जमा राशि के मामले में बड़ी सफलता हासिल की।

एक ही दिन में 82 लाख से अधिक का निवेश अभियान के दौरान ग्राहकों और कृषकों में बचत के प्रति भारी उत्साह देखा गया। गुरुवार को कुल 38 अमानतदारों ने बैंक की विभिन्न योजनाओं पर भरोसा जताते हुए 82 लाख 55 हजार रुपये की अमानत राशि डिपॉजिट की। मुख्य अतिथि दिनेश कश्यप और उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा ने सभी अमानतदारों को उनके सुरक्षित भविष्य के लिए ‘अमानत प्रमाण पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया।

बचत और सरकारी योजनाओं पर जोर अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित बैंक की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों में बचत की भावना जागृत करना है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी ग्राहकों को अमानत वृद्धि के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति इस अवसर पर जनपद पंचायत बकावण्ड की अध्यक्ष श्रीमती सोनबरी भद्रे, उपाध्यक्ष श्री तरुण पांडे, बैंक के अतिरिक्त सीईओ श्री एस.ए. रजा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आर.के. सूर्यवंशी द्वारा किया गया, जबकि शाखा प्रबंधक श्रीमती अपराजिता ठाकुर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि यह अमानत पखवाड़ा कार्यक्रम 14 फरवरी से शुरू हुआ है जो आगामी 15 मार्च 2026 तक बैंक की विभिन्न शाखाओं में निरंतर जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *