Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल पर लुक आउट सर्कुलर जारी

Share Trading Fraud: जांजगीर-चांपा: शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

Share Trading Fraud: पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय पीयूष जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर (थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा), ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा समेत जिले के कई लोगों से शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम निवेश कराई और बाद में करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी कर फरार हो गया।

Share Trading Fraud: आरोपी के खिलाफ थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 87/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं थाना चांपा में अपराध क्रमांक 152/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 111(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोपपत्र प्रस्तुत किया था, लेकिन उसके बाद से वह लगातार न्यायालय में अनुपस्थित है। इसके चलते थाना चांपा प्रकरण में स्थायी गिरफ्तारी वारंट और थाना बम्हनीडीह प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

इसके अलावा बिलासपुर न्यायालय में परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 से जुड़े मामले तथा कोरबा न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 5341, 5340, 5339 और 5342 में भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं।

लगातार फरार रहने और न्यायालय में पेश नहीं होने के कारण गृह मंत्रालय के माध्यम से उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाहों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उसकी आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

Share Trading Fraud: पुलिस ने जारी की अपील

Share Trading Fraud: जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर के मोबाइल नंबर **94791-93199** या थाना चांपा प्रभारी के मोबाइल नंबर **79874-60292** पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories