Cockroach Janata Party NEET Protest: नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गईं और पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी, तो संगठन फिर से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
Cockroach Janata Party NEET Protest: संगठन का आरोप है कि 25 जुलाई को केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब सरकार उस भरोसे का पालन नहीं कर रही है।
Cockroach Janata Party NEET Protest: सीजेपी ने हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों से चल रहे आंदोलन को समाप्त करने का ऐलान किया था। संगठन का कहना है कि आंदोलन वापस लेने के बाद छात्रों और स्वयंसेवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।
Cockroach Janata Party NEET Protest: कपिल सिब्बल ने की कानूनी सहायता की घोषणा
Cockroach Janata Party NEET Protest: सोमवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ मौजूद सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार करने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था, लेकिन उन्हें पहले से आशंका थी कि बाद में प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया जाएगा। सौरव दास ने कहा कि संगठन उन सभी छात्रों की मदद कर रहा है जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल ने कहा कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि एक वेबसाइट तैयार की जाएगी, जहां प्रभावित छात्र कानूनी सहायता के लिए वकीलों से संपर्क कर सकेंगे। साथ ही देशभर के वकीलों से भी आगे आकर छात्रों की मदद करने की अपील की गई।
Cockroach Janata Party NEET Protest: जिला स्तर पर वकीलों का पैनल बनेगा
सीजेपी की सदस्य रत्ना सिंह ने दावा किया कि असम में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि कोलकाता और बिहार में भी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सौरव दास ने बताया कि प्रस्तावित वेबसाइट पर जिला स्तर पर वकीलों का पैनल बनाया जाएगा, ताकि कार्रवाई का सामना कर रहे छात्रों को तुरंत कानूनी सहायता मिल सके।
Cockroach Janata Party NEET Protest: ‘साक्षी’ प्लेटफॉर्म की घोषणा
Cockroach Janata Party NEET Protest: सीजेपी ने ‘साक्षी’ (Saakshi) नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने की भी घोषणा की है। संगठन के अनुसार, जिन लोगों के पास प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो या तस्वीरें हैं, वे इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकेंगे। इन सामग्रियों का उपयोग कानूनी कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में किया जाएगा।
Cockroach Janata Party NEET Protest: संगठन ने दोहराया कि यदि सरकार अपने आश्वासनों का पालन नहीं करती और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है, तो वह दोबारा देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।







