Sanwer temple Theft : इंदौर। इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हनुमान मंदिर समेत दो अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। सांवेर पुलिस ने इन दोनों मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, पुलिस टीम ने इस चोरी का खुलासा करने के लिए लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
Sanwer temple Theft मंदिरों में हुई चोरी की जांच शुरू करते ही पुलिस टीम ने सबसे पहले घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेजों में दो संदिग्ध युवक दानपेटियों को चुराते हुए स्पष्ट दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी गतिविधियों को ट्रैक करना शुरू किया। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सांवेर से उज्जैन की ओर भागे और फिर वापस इंदौर लौटे।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विस्तृत तकनीकी विश्लेषण किया और लगभग 150 से 200 कैमरों की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान बड़ी ग्वालटोली निवासी ऋतिक बौरासी और दीपक मालवी के रूप में हुई।
Read More : CG News : बी.आर.सी. माकड़ी में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह”
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोटरसाइकिल से सांवेर आए थे। उन्होंने पहले रात में मंदिरों की रेकी की और फिर मौका मिलते ही दानपेटियों पर हाथ साफ किया। आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी से उन्हें करीब तीन हजार रुपये नकद, चिल्लर और अन्य सामान मिला था, जिससे उन्होंने कपड़े, गुटखा और सिगरेट खरीदे थे।
Sanwer temple Theft पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं और पलासिया थाना क्षेत्र में एक लूट के मामले में भी पहले पकड़े जा चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे सूअरों को पकड़कर बेचने का काम भी करते हैं और इसी बहाने अलग-अलग इलाकों की रेकी करते रहते थे। इसी रेकी के दौरान उन्होंने मंदिरों को निशाना बनाने की योजना बनाई। सांवेर पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने दो माह पूर्व अजमोद क्षेत्र के एक मंदिर में भी चोरी की थी। पुलिस को उम्मीद है कि इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।











