CG News : आरएसएस ने ग्राम माठ में किया भव्य पथ संचलन — शताब्दी वर्ष पर एकता, अनुशासन और राष्ट्रभावना का प्रदर्शन

VIKASH KHALKHO

रिपोर्टर: रोहित वर्मा/खरोरा| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तिल्दा खंड के माठ मंडल में श्री विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभावना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज संगठन, सेवा और राष्ट्र जागरण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माठ के प्रांगण में शाखा लगने के बाद हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण गुप्ता (संचालक, हरगुन सोलर प्लांट), मुख्य वक्ता श्री त्रिभुवन नारायण (विभाग व्यवस्था प्रमुख, रायपुर विभाग) तथा जिला संघचालक श्री देवेंद्र ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Read More : Raipur News : संवाद कार्यालय में हंगामा: जनसंपर्क अधिकारी संघ ने अभद्रता और तोड़फोड़ का लगाया आरोप, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मुख्य वक्ता श्री त्रिभुवन नारायण जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा —
“डॉ. हेडगेवार जी ने देश और समाज की दयनीय स्थिति को देखकर डॉक्टरी पेशा त्याग दिया और राष्ट्र की ‘बीमारी’ को दूर करने का संकल्प लिया। 1925 में विजयादशमी के दिन 17 स्वयंसेवकों के साथ संघ की स्थापना की। सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने राष्ट्र को एकता, अनुशासन और संगठन का अमूल्य संदेश दिया।”

उन्होंने आगे बताया कि डॉ. हेडगेवार जी के पश्चात माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (गुरुजी) ने देशभर में भ्रमण कर संघ कार्य को नई गति दी। गुरुजी के नेतृत्व में संघ एक बीज से वटवृक्ष के समान विकसित हुआ और विहिप, भाजपा, विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती जैसे अनेक संगठन संघ की प्रेरणा से आगे बढ़े।

Read More : CG News : भारतीय जनता पार्टी मंडल घरघोड़ा का कार्यशाला संपन्न — आत्मनिर्भर भारत व GST 2.0 सुधार पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में मंडल के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गणवेशधारी अनुशासन और एकता का प्रदर्शन करते हुए भव्य पथ संचलन किया। संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों और मातृशक्तियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। “भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से सम्पूर्ण ग्राम वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित आयोजनों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसने समाज में संगठन, एकता और सेवा की भावना को और प्रबल किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *